लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा पंचायत भवन के पास रविवार को आटो पलटने से घायल आटो चालक की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित होकर आटो पलट गया, जिससे आटो चला रहे लखन महतो के 30 वर्षीय पुत्र पंकेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात पंकेश को छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद घायल की तबियत बिगड़ने लगी, आनन फानन में परिजन पंकेश को सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत पंकेश के मौत की पुष्टि कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंकेश को अंदरूनी चोटें आयी होंगी जो उसके मौत का कारण बनीं। पंकेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...