गोरखपुर, जून 25 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज मंझरिया सरहरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे लक्ष्मीपुर गांव के मोड़ पर सरहरी की तरफ से आ रहा मालवाहक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महराजगंज जिले के पनियरा से पीपीगंज क्षेत्र के फरदहनी से मालवाहक ऑटो पर आठ लोग सवार होकर एक मकान के छत की ढलाई के लिए जा रहे थे। सरहरी पीपीगंज मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीगंज परसौना गांव निवासी अवधेश का पुत्र विराज कुमार (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने घायल विराज को सीएचसी जंगल कौड़िया पहुंचाया। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.