दुमका, जनवरी 19 -- जरमुंडी , प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के तालझारी थाना अंतर्गत जोंका पंचायत के गरडा गांव निवासी 53 वर्षीय एक महिला की बीती रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान गरडा गांव निवासी 53 वर्षीय टीबरी किस्कू पति जीयाराम सोरेन की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य सोनोदी मुर्मू, सुसनी मुर्मू, मुन्नी हांसदा, सोना लाल मुर्मू, सुहागिनी मुर्मू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के गोतनी सह जोंका पंचायत के मुखिया बड़की मरांडी एवं उसके पति पूर्व मुखिया बलराम सोरेन ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बढ़ेत कोठिया के पास से एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मोती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.