लखनऊ, फरवरी 7 -- मलिहाबाद के गढ़ी संजर खाँ गांव से मुंशीगंज लौट रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को शनिवार देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती करवाया गया है। मलिहाबाद कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी मनीष कुमार पडोसी शिवम शर्मा और शीतलन टोला निवासी राजू कश्यम के साथ गढ़ी संजर खाँ गांव से शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मुंशीगंज पुलिया के पास पहुंचे, गढ़ी संजर खां के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि शिवम और राजू के हाथ-पैर में चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...