लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- फरधान। सोमवार को गोला-लखीमपुर मार्ग पर दोपहर लखीमपुर से आटो रिक्शा पर एक युवक सवार होकर अपनी खाला के घर जा रहा था कि रास्ते में आटो रिक्शा चालक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हाईवे किनारे मुर्तिहा फूलबेहड़ रेलवे अंडरपास की आड़ में लूट की घटना को अंजाम दिया। लड़के को वहीं छोड़कर बदमाश आटो रिक्शा लेकर भाग निकले। पीछे से आ रहे राहगीरों ने अंडरपास के पास खड़े रो रहे युवक से पूछा तो उसने अपना नाम साहिल निवासी पानीपत बताया। साहिल लखीमपुर से आटो रिक्शा पर बैठकर जलालपुर निवासी अफजल अंसारी खालू के यहां जा रहा था। आटो वाले फोन व 450 रूपए की नगदी छीन ली। ग्रामीणों ने आटो रिक्शा का पीछा किया। बेलबूढी परसेहरा लिंक मार्ग पर गांव के पास आटो रिक्शा को घेर कर रोक लिया। तब गांव के लोग भी आ गये। अपने को घिरता देख लुटेरो ने तमंचे से फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.