कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर। गुजैनी में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। डॉक्टर के यहां से लौटी पत्नी ने शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुजैनी के वरुण विहार कच्ची बस्ती निवासी 45 वर्षीय शंकर लाल गौतम ऑटो चलाते थे। परिवार में पत्नी रानी देवी व तीन बच्चे हैं। साले पवन ने बताया कि शुक्रवार शाम को बहन रानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उन्हें लेकर डॉक्टर के पास गए थे। तीनों बच्चे भी उनके साथ थे। घर पर बहनोई अकेले थे। करीब दो घंटे बाद वापस घर लौटे तो बहनोई का शव फंदे से लटक रहा था। पवन ने बताया कि बहनोई ने ऐसा कदम क्यों उठाया, वह भी समझ नहीं पा रहे हैं। बहन भी कुछ नहीं बता पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...