लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को ले शनिवार को प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण किया जा चुका है। सिंबल मिलते ही प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशी समेत नगर के 23 वार्डों में 102 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 23 फरवरी को चुनाव और 27 फरवरी को मतगणना के पश्चात नगर की नई गठित सरकार बुलंद हौसले के साथ नगर के विकास की कमान सम्हाल लेगी। ऐसे में हिंदुस्तान संवाददाता ने जब शनिवार को आटो चालकों से उनका हाल जाना तो आटो चालकों ने अपनी समस्या से संवाददाता को अवगत कराते हुए कहा है कि लगभग ढाई साल बिना नगर प्रतिनधि के नगर परिषद चल रही थी, हमारी बात तक सुनने वाला कोई नही था और ना ही हमारी समस्या ही हल हुई। अब नगर की सरकार के गठन के बाद शायद हमारी वर्षों की मांग पूरी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.