आगरा, नवम्बर 27 -- सदर के मधु नगर में एक पेंशनर से लूट की वारदात सामने आई है। ऑटो गैंग ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करके घर लौट रहे बुजुर्ग को निशाना बनाया। मोबाइल लूट कर ऑटो से धक्का मार कर गिरा गए। पीड़ित सुरेश चंद्र शर्मा निवासी संजय नगर उखर्रा रोड की तहरीर के आधार पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि घटना सात नवंबर की है। वह भारतीय स्टेट बैंक 509 आर्मी बेस वर्कशॉप शाखा में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने गए थे। बैंक से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। दोपहर करीब 12 बजे गेट के पास खड़े एक ऑटो में घर जाने के लिए बैठ गए। थोड़ा आगे तीन युवक ऑटो में आकर बैठ गए। बातचीत से वे ऑटो चालक के साथी लग रहे थे। मधुनगर के पास चालक ने अचानक ऑटो रोक दिया। तीनों युवकों ने पीड़ित का गलेबान पकड़कर ...