सोनभद्र, अगस्त 19 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र केबभनगवां गांव में स्थित इंटर कालेज के पास आटो के धक्केसे एक युवक की मौत हो गई। वह बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आटो ने उसे धक्का मार दिया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र स्व. राजेन्द्र सोमवार की शाम अपने घर से रामगढ़ बाजार गए हुए थे। बाजार से देर शाम वे पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग आठ बजे जैसे ही वे बभनगवां गांव में स्थित इंटर कालेज के पास पहुंचे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे आटो ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तियरा ले जाया गया। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.