सोनभद्र, जनवरी 14 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में मंगलवार की शाम आटो के धक्के से घायल वृद्धा की मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय आटो की चपेट में आ गई थी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव निवासी 60 वर्षीय रांची पत्नी रामप्यारे मंगलवार की शाम घर के पास कहीं जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान आटो ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घोरावल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...