आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघइला के पास मंगलवार की शाम टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाजार जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र वीरेंद्र यादव कक्षा आठ का छात्र का था। मंगलवार की शाम वह घर से बिलरियागंज बाजार गया था। बिलरियागंज कस्बे के बघइला के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। घायल को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह मौत हो गई। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.