उन्नाव, फरवरी 23 -- उन्नाव। सोमवार सुबह आटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल हो गया। जिससे उसकी बोर्ड छूट गई। कक्षा 10 वीं का छात्र सुबह पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के लिए निकला था। छात्र करन ने बताया कि सुबह अपने परीक्षा केंद्र के लिए निकला था। वह श्यामलाल इंटर कॉलेज का छात्र है और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दे रहा है। परिजनों के मुताबिक करन समय से घर से निकला था ताकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच सके। इसी दौरान असोहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन तत्काल घायल छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित...