बांदा, दिसम्बर 9 -- बांदा। संवाददाता शादी में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल को पीछे से आ रही आटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर के टेढ़ा गांव निवासी 27वर्षीय कन्हैया गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता मिर्जापुर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह 30 नवबंर को अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। छुटटी खत्म होने के बाद वह सोमवार को मिर्जापुर जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। बांदा के सर्वोदय नगर में उसके मामा श्रीनिवास रहते है। कन्हैया मामा से मिलता वही पर बाइक खड़ी करता इसके बाद ट्रेन पकड़ कर मिर्जापुर जाता तभी सर्वोदय नगर के पास प...