नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- किचन में काम करते वक्त कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। जिससे कि ना केवल खाना स्वादिष्ट बने बल्कि सारे काम टाइम पर भी पूरे हो जाएं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में जब सब ऑफिस और घर में बैलेंस बनाकर चलते हैं। तो महिलाएं रसोई के काम सुबह के समय जल्दी निपटाने के लिए अक्सर रात को ही तैयारी कर लेती हैं। इन तैयारियों में आटा गूंथना भी शामिल होता है। लेकिन अक्सर आटा काफी कड़ा हो जाता है और रोटियां भी काली बनती है। लेकिन अगर आप इस एक ट्रिक से आटा गूंथकर फ्रिज में रखेंगी तो ना केवल रोटियां सॉफ्ट बनेंगी बल्कि काली भी नहीं पड़ेंगी।आटे को बर्फ के पानी से गूंथे आटे से बनी रोटी सॉफ्ट और बिल्कुल सफेद चाहिए तो आटे को बर्फ के पानी से गूंथे। अगर आपको आटे में घी या फिर नमक डालना है तो डाल दें। और, अगर प्लेन आटा ...