कटिहार, जनवरी 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित क्रीड़ोत्सव का रविवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। क्रीड़ोत्सव के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे संस्थान परिसर में खेल उत्सव का वातावरण देखने को मिला। क्रीड़ोत्सव के अंतिम दिन वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, म्यूजिकल चेयर एवं रस्साकशी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। सभी प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कटिहार नाइट राइडर्स एवं कटिहार इंडियंस के बीच रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारि...