उरई, फरवरी 19 -- उरई। आटा रेलवे स्टेशन पर मेमो टे्रन में छूटी तीन वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया गया। गुरुवार को मासूम दिव्यांशी आटा रेलवे स्टेशन पर रुकी मेमो टे्रन में रोते हुए मिली। ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी विजय कुमार ने जब देखा तो डिप्टी एसएस राजीव कौशिक के पास लेकर पहुंचे। परिजनों से बिछड़ी बच्ची के बारे में उन्होंने आरपीएफ के साथ रेलवे पुलिस को जानकारी दी।साथ ही स्टेशन पर एनाउंस भी कराया गया। ढूंढते हुए माता पिता जब स्टेशन पहुंचे तो आरपीएफ कर्मी की मौजूदगी में बच्ची को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने सहयोग करने वाले रेलवे कर्मियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...