उरई, दिसम्बर 6 -- आटा। आटा बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की वार्षिक निकाय बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने, समितियों की पारदर्शिता, वित्तीय मजबूती, डिजिटल प्रणाली और सदस्यता विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि यूपी सहकारी संघ के उपाध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि सहकारिता समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के निदेशक हिरेंद्र मिश्रा ने कहा कि समितियों की सक्रियता ही ग्रामीण विकास की असली गति तय करती है। दूसरे विशिष्ट अतिथि राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने सहकारिता को सामाजिक परिवर्तन का मजबूत स्तंभ बताते हुए युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। प...