उरई, जनवरी 6 -- आटा। सालों से बदहाल पड़े अकोड़ी-इमिलिया और आटा-संदी संपर्क मार्गों से निकलने वालों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। शासन ने 40 लाख रुपये से कम लागत वाले कार्यों की स्वीकृति सूची में इन दोनों प्रमुख ग्रामीण मार्गों को शामिल किया है। इन सड़कों के सुधरने से 20 गांवों के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अकोड़ी-इमिलिया मार्ग लंबे समय से गड्ढों और टूटे पैच का नमूना बना था, जबकि आटा-संदी मार्ग की हालत और भी बदतर रही। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले इस मार्ग पर सड़क बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में पूरी सड़क उखड़ गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।बरसात के मौसम में दोनों मार्गों पर जलभराव से हालात और बिगड़ जाते थे। कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के गिरने की घटनाएं आम हो गई थीं। वहीं गर्मी में उड़...