सासाराम, दिसम्बर 14 -- अकोढ़ीगोला। बिजली बोर्ड की टीम ने बुधुआं गांव स्थित आटा चक्की मिल में छापेमारी की। सहायक विद्युत अभियंता रवि कुमार ने बताया कि बुधुआं में सुजीत कुमार आटा चक्की मिल में अवैध रूप से तीन फेज तार से पोल से लाइन खींचकर बिजली चोरी कर रहे थे। 18 जुलाई को बकाया बिल के कारण उनका कनेक्शन काटा गया था। उन पर 63788 रुपये बकाया था। कहा कि बिजली चोरी में 263071 रुपये जुर्माना किया गया है। कुल 326799 रुपये के जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...