धनबाद, फरवरी 7 -- फुलारीटांड़। मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को मधुबन, मोहनपुर, केशरगढ़ समेत आसपास के ग्रामीण रैयतों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वे किसी हाल में अपनी जमीन आउटसोर्सिंग कंपनी को नहीं देंगे। वे लोग राष्ट्रहित में बीसीसीएल को अपनी जमीन एक समझौते के तहत दे सकते हैं। परंतु किसी भी आउटसोर्सिंग कंपनी को जमीन कभी नहीं देंगे। बीसीसीएल दो रंगी नीति अपना रही है। जिसे कभी सफल नहीं होने देंगे। मोर्चा से जुड़े लोगों ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को मधुबन में आम सभा आयोजित की गई है। जिसमे झारखंड विधानसभा के ध्यानाकर्षण कमिटी के संयोजक विधायक मथुरा महतो, अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो आदि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...