हरिद्वार, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार में कुंभ से जुड़ी लगभग 250 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही, कुंभ तैयारियों को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक भी होगी। यह भी तय किया गया कि हरिद्वार में अब हर महीने कुंभ प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। सीएम की बैठक से एक दिन पहले शुक्रवार को कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का दौरा किया। सोनिका ने अफसरों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और निकास मार्गों का जायजा लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह भी तय किया गया कि मेला प्लेटफॉर्म से यात्रियों की वापसी एक नंबर-गेट से कराई जाएगी। इस रास्ते को सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए गए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान लाखों ...