जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के मतदान के लिए जिले के 10 प्रखंडों से सरकारी कर्मचारियों को रविवार सुबह जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर लाया जाएगा। सभी को लाने के लिए 22 बसें शनिवार की शाम में ही भेज दी गई हैं। इन 22 बसों से कुल 1076 मतदान कर्मियों को लाना है। सबसे अधिक पोटका प्रखंड से 317 कर्मचारी लाए जाएंगे। उन्हें लाने के लिए छह बसें भेजी गई हैं। बहरागोड़ा से 177 कर्मचारी लाए जाएंगे। उन्हें लाने के लिए चार बसों को भेजा गया है। डुमरिया से 129 कर्मचारी आने वाले हैं जिनके लिए तीन बसें भेजी गई हैं। 104 कर्मी घाटशिला प्रखंड से आने वाले हैं जिनके लिए दो बसें हैं। इसके अलावा पटमदा से 87, बोड़ाम से 56, गुड़ाबांदा से 48, धालभूमगढ़ से 85, चाकुलिया से 17 और मुसाबनी से 56 कर्मचारी आने वाले हैं। पटमदा के लिए...