नैनीताल, दिसम्बर 14 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के छह पदों पर चुनाव लड़ रहे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज सोमवार को प्रदेशभर के 1779 अधिवक्ता करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। समय रहा तो, मतगणना भी होगी और परिणाम की घोषणा भी आज ही की जाएगी। हालांकि, मतगणना के लिए मंगलवार का दिन भी रिजर्व रखा गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मतदान करने वाले प्रत्येक अधिवक्ता को 'वन वोट, वन बार' के नियम का पालन करना होगा। इसके लिए मतदान से पूर्व चुनाव अधिकारी को शपथ पत्र देना होगा। यानी कोई भी अधिवक्ता दो अलग-अलग बार एसोसिएशनों में वोटिंग नहीं कर सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा, जिसके बाद मतगणना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.