मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। जिले में बुधवार को 2009 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया दवा खिलाने का महाअभियान चलाया जाएगा। इसमें 10 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। जिले में इसके लिए दो हजार टीमें बनाई गई हैं। इस दौरान जीविका दीदी को दवा खिलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उनके परिवार वालों को भी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत सकरा और मोतीपुर के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का लाइव प्रसारण भी होगा। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग का जिम्मा आईसीडीएस विभाग को सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.