लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) परीक्षा-2025 शनिवार को होगी। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्रव्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाओं की भलीभांति जांच कर लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, तथा सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठाने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। टीजीटी प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.