कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले के तीनों नगर निकाय क्रमश: झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के कुल 114 बूथों पर आज मतदान होंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर पांच मिनट के अंदर पुलिस पहुंचेगी। इसके लिए जिलास्तर का कंट्रोल रूम बनाया गया है। बूथ से लेकर रिसीविंग सेंटर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले तीनों निकायों में मतदान शुरू होने से लेकर चुनाव सामग्री के रिसीविंग सेंटर पहुंचने तक सभी पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। संवेदनशील बूथों पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कृप्या तीनों नगर निकायों को एक बराबर में रखें। बॉक्स के लिए झुमरीतिलैया नगर परिषद झुमरीतिलैया नगर परिषद में कुल 28 वार्ड हैं। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 68 है। न...