अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-सिविल लाइन से निर्गत 11 केवी अब्बूसराय पोषक के अन्तर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर वितरण परिवर्तकों एवं 11 केवी लाइनों के विस्थापन का कार्य कराया जाएगा। इस कारण से 11 केवी पोषक अब्बूसराय से पोषित जजेज कालोनी, डिफेन्स कालोनी, बढ़ई का पुरवा एवं सम्बन्धित क्षेत्र में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक/पूर्णरूप से बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...