लखीसराय, जनवरी 9 -- लखीसराय। पावर ग्रिड में शुक्रवार को पावर ट्रांसफार्मर के टैस्टिंग कार्य को लेकर 33 केवी के ओरे फीडर में कार्य को लेकर उस फीडर की लाइन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस से चानन प्रखंड के ज्यादातर हिस्से के साथ साथ और, रामगढ़ चौक आदि क्षेत्रों की बिजली बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से समय रहते अपने दैनिक कार्य कर लेने की अपील की है। टेस्टिंग का कार्य खत्म होने के बाद पुन: बिजली बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...