भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के 10 कॉलेजों में शनिवार को नियमित प्राचार्य की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए विवि में तैयारी पूरी हो गई है। विवि को बिहार राज्य विवि सेवा अयोग (बीएसयूएससी) से 10 नियमित प्राचार्य मिले हैं। राजभवन के आदेश से यह प्रक्रिया हो रही है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजभवन को रिपोर्ट दी जाएगी। सिंडिकेट हॉल में 11.30 बजे से नियमित प्राचार्यों का दस्तावेज सत्यापन होगा। इसमें डीन कॉमर्स, सोशल साइंस, सीसीडीसी और एएन सहाय रहेंगे। नियुक्ति के लिए राजभवन के आदेश पर लॉटरी सिस्टम अपनाया जाएगा। टीएमबीयू के 12 कॉलेजों को 10 प्राचार्य मिले हैं। इसमें डॉ. संजय कुमार झा, डॉ. लक्ष्मी पांडेय, डॉ. निशा झा, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. अवधेश रजक, डॉ. दीपो महतो, डॉ. अनिरूद्ध कुमार शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.