जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- जमशेदपुर। इस वर्ष के मानसून की झारखंड राज्य से विदाई 13 अक्टूबर को हो गई। यह मानसून राज्य में 17 जून को प्रवेश किया था और उसके बाद से लंबे समय तक लगातार बारिश होती रही थी इस वर्ष काफी अधिक बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ था तो वहीं धान की फसल को लाभ भी हुआ। लेकिन ज्यादा बारिश होने से कुछ फसलों में बीमारियां भी लग रही है। हालांकि ईस वर्ष ज्यादा मानसून की बारिश होने के कारण सर्दी भी जल्द शुरू हो जाएगी। दो-तीन दिनों में रात में सिहरन शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...