मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार की दोपहर मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में निगम के सभागार में होगी। यह पिछले माह 6 दिसंबर को स्थगित हुई बैठक की कड़ी है। इसमें निगम के संलेखों व प्रस्तावों पर अहम निर्णय होने हैं। डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के साथ ही समिति के सदस्य राजीव पंकू, केपी पप्पू, अमित रंजन, अभिमन्यु चौहान, सुरभि शिखा, उमाशंकर पासवान व कन्हैया गुप्ता शामिल हैं। बैठक के संबंध में उप नगर आयुक्त सह प्रभारी नगर आयुक्त अमित कुमार ने सदस्यों को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...