उरई, नवम्बर 13 -- उरई। नार्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन उरई शाखा की अस्थाई कार्यकारिणी की बैठक 14नवंबर को यूनियन कार्यालय में होगी। इसमें प्रबंध समिति से जुडे़ लोगों के अलावा रेल कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी। यूनियन की नवीन कार्यकारिणी की पहली बार होने जा रही बैठक महत्वपूर्ण भी रहेगी। इसमें कई बिंदुओं पर विचार विमर्श होगा। मंडल से भी पदाधिकारियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...