मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम के सैरातों की बंदोबस्ती से जुड़ी ई-नीलामी की तिथि में परिवर्तन करते हुए शनिवार को कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को यह प्रक्रिया होनी थी। निगम के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से समय बढ़ाया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने सूचना जारी कर दी है। पूर्व में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सैरातों की बंदोबस्ती के लिए अति अल्पकालीन सार्वजनिक बंदोबस्ती को लेकर आमंत्रण सूचना का प्रकाशन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.