बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। रमजान का मुकद्दस महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। जिले भर में मुस्लिम लोगों ने 26वें दिन गुरुवार को एहतमाम के साथ रोजा रखा। रोजेदार मस्जिदों में कुरआन की तिलावत के साथ ही खुदा की इबादत में मशगूल रहे। अलग-अलग निर्धारित समय पर पांच वक्त की नमाज के साथ रात में एशा के वक्त बीस रेकात तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। महिलाओं ने भी रोजा रखा और अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने के साथ ही कुरआन की तिलावत की। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान सुनकर रोजेदारों ने खजूर, पानी से रोजा खोला और घुघनी-पकौड़ी, चिप्स, फल आदि से इफ्तार की। 28 मार्च को यानि आज जुमा अलविदा की नमाज होगी। जबकि चंद्र दर्शन के मुताबिक 31 मार्च या एक अप्रैल को ईद मनायी जाएगी। त्यौहार को देखते हुए गुरुवार को बाजार में खासा रौनक रही। कपड़ा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.