गाजीपुर, फरवरी 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेघबरन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के छठवें दिन शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पहले सेमीफाइनल में यूपी पुलिस और मेजबान करमपुर की टीम आमने-सामने रही। मैच की शुरुआत से ही यूपी पुलिस ने आक्रामक रुख अपनाया। यूपी पुलिस की ओर से अरुण साहनी ने 6वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सूरज पाल ने 21वें और 28वें मिनट में दो गोल किए। वहीं राजीव रंजन ने 43वें, कमल नारायण सिंह ने 50वें और राहुल यादव ने 54वें मिनट में गोल दागकर कुल छह गोल किए। जवाब में करमपुर की ओर से पंकज यादव, सौरभ यादव और राहुल राजभर ने एक-एक गोल किया, जबकि धर्मेंद्र यादव ने दो गोल दागे, लेकिन टीम 6-5 के करीबी अंतर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.