जामताड़ा, फरवरी 22 -- आज होगा मतदान,पोलिंग पार्टी बूथ पहुंची आज होगा मतदान,पोलिंग पार्टी बूथ पहुंची जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त सोमवार को 15 -जामताड़ा नगर पंचायत एवं 10-मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया है। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के लिए 39 एवं जामताड़ा नगर पंचायत के कुल 28 बूथ बनाए गए है। सभी बूथों के लिए एक-एक पोलिंग पार्टी (मतदान दल) का गठन किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन पदाधिकारी(पीओ),पी-वन,पी-टू,पी-थ्री एवं पी-04 शामिल किया गया है। मतदान कार्य के लिए करीब 335 मतदान कर्मियों को रवाना किया गया है। जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार दोनों निकाय क्षेत्र के सभी 67 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है। इन पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित बूथ ...