अयोध्या, दिसम्बर 1 -- अयोध्या। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या मण्डल राकेश दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज लालबाग में दो दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन दो दिसम्बर को मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि महापौर महंत गिरीश प्रति त्रिपाठी की मौजूदगी रहेगी। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...