बक्सर, फरवरी 1 -- पेज-07 के लिए बक्सर। स्व. तेजनारायण चौबे उर्फ काकाजी के स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें बक्सर के दलसागर और यूपी की बलिया की टीम आपस में भिड़ी। खास बात है कि इस रोमांचक मुकाबले का अंत तक निर्णय नहीं निकल सका। इसके बाद आयोजन समिति की तरफ से ट्राईबेकर के तहत अंतिम निर्णय लेते हुए दलसागर की टीम को विजयी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जयराम सिंह थे। जिन्होंने डूरन्ड फुटबाल और इस्टर्न रेलवे का भी प्रतिनिधित्व किया था। 02 फरवरी यानी आज इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...