हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई, संवाददाता। बार एसोसिएशन की नई कैबिनेट के गठन को लेकर आज गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में संघ के नौ पदाधिकारी पदों और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 1593 मतदाता करेंगे। मतदान गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। संयुक्त मंत्री के एक पद पर केवल एक प्रत्याशी होने के कारण उस पद पर चुनाव नहीं होगा और प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एल्डर कमेटी के सदस्य बाबू मनोहर लाल पाल, दिग्विजय सिंह सिकरवार, गिरीश चंद्र मिश्रा और इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की व्यवस्था की गई है। चुनाव को लेकर बुधवार को पूरे दिन प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर मत और समर्थन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.