रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी ने निजात मिलेगी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं शनिवार को तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी जानकारी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है। बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्त...