नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Hartalika teej puja muhurat 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त, मंगलवार को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को अखंड सौभाग्य व सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं। मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। हरतालिका तीज पर इस बार रवि योग, साध्य योग व शुभ योग का संयोग दिन महत्व बढ़ा रहे हैं। रवि योग पूरे दिन रहेगा। इस साल हरतालिका तीज पर पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर आरंभ हो रहा है। जानें हरतालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.