काशीपुर, फरवरी 11 -- जसपुर। ट्रेड यूनियन ऐक्टू से संबद्ध आशा हेल्थ वर्कर्स की ब्लॉक कमेटी आज यानि 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल में शामिल होंगी। आशाएं ,रुद्रपुर में जिलास्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगी। ब्लॉक अध्यक्ष बबीता कश्यप ने बताया कि चार श्रम कोड वापस लेने, आशाओं को न्यूनतम वेतन 35 हजार हजार करने, आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा,न्यनूतम वेतन देने, रिटायरमेंट के समय पेंशन, अस्पताल में सम्मानजनक व्यवहार, ट्रेनिंग स्वास्थ्य विभाग स्वयं कराए और एनजीओ का हस्तक्षेप बंद करने आदि की मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन ऐक्टू के नेतृत्व आशा वर्कर्स रुद्रपुर में आज प्रदर्शन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.