गढ़वा, जनवरी 6 -- डंडई। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक परिसर में बुधवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त बाबत पत्र जारी किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ वीरेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य समिति गढ़वा के निर्देश पर कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि आयोजित स्वास्थ्य मेला में विभाग वार स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में मरीजों का जांच कर दवाइयां और परामर्श दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...