बक्सर, जनवरी 11 -- बक्सर। बिहार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को "युवा चेतना" विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही संतोष यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगी। बता दें कि संतोष यादव ने वर्ष 1992 व 1993 में लगातार दो बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर आरोहण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। वर्तमान में वे भारतीय संस्कृति, योग, पर्यावरण संरक्षण, सदाचार व राष्ट्रप्रेम के मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में सक्रिय हैं। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी, शिक्षक व प्राचार्य भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...