मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 227 केंद्रों पर शनिवार से इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है। इसे लेकर शुक्रवार को भी कुछ स्कूल अपनी परीक्षा संबंधित सामग्री लेने को शिक्षा भवन व डीएन स्कूल पहुंचते रहे। उधर, हाईस्कूलों में भी एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्रा-छात्राएं आते रहे। अधिकांश छात्र-छात्राओं का कहना था कि स्कूल में हमने दो दिन भी लैब का मुंह नहीं देखा। शहर के कई बड़े स्कूलों में शुक्रवार शाम तक लैब में ताला ही लटक रहा था। प्रभारियों का कहना है कि शनिवार को खोलकर साफ-सफाई कराई जाएगी। कई स्कूल में शुक्रवार को लैब खोला तो गया मगर प्रभारियों का कहना कि अभी लैब नया ही स्थापित हुआ है। ऐसे में बच्चे लैब में एक-दो बार ही आ पाए हैं। स्कूल प्रभारियों ने कहा कि सोमवार से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होगी। इसकी सूचना छात्...