मुरादाबाद, फरवरी 5 -- शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित कुइयां वाली मस्जिद में तीन दिवसीय बयानाते सीरत तैयबा कार्यक्रम व दस्तारबंदी का आयोजन किया जा रहा है। मस्जिद के इमाम व ख़तीब हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सलमान क़ासमी ने बताया कि कार्यक्रम का आग़ाज़ 6 फरवरी शुक्रवार से होगा। पहले दिन हज़रत मौलाना अंसार अहमद साहब क़ासमी बलगरामी, दूसरे दिन शनिवार को हज़रत मौलाना अनीस अहमद साहब क़ासमी दिल्ली और तीसरे व अंतिम दिन रविवार को हज़रत मौलाना आदम मुस्तफा साहब फिरोज़ाबादी, इस्लामिक लेक्चरार अबू हुरैरा कॉलेज फिरोज़ाबाद विभिन्न अहम उनवानात पर ख़िताब करेंगे। इस मौके पर रविवार को मदरसा कुइयां वाली मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले 7 हाफ़िज़-ए-क़ुरआन समेत कुल 31 तालिब-ए-इल्मों की दस्तारबंदी की जाएगी और उन्हें इनामात से नवाज़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...