बिजनौर, अगस्त 29 -- बिजनौर। मध्य गंगा पर बने बैराज पुल बंद होने से परेशानी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार (आज) दोपहर से पुल पर हल्के चार पहिया वाहन दौड़ने लगेंगे। भारी वाहनों के लिए बैराज 3 सितम्बर को खोला जाएगा। एनएचएआई की टीम ने बैराज पुल के डायफाम में आई दरार की मरम्मत कर पुख्ता कर दिया है। गुरुवार को एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मेरठ अमित प्रणव ने गंगा बैराज पुल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने टीम को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब हो कि 6 जुलाई की रात को बाकरपुर व हमीदपुर के बीच का बांध टूटने से एनएच-34 बैराज मार्ग पर कई-कई फीट पानी बहने लगा था। 7 जुलाई की सुबह से बैराज मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया था। बाद में बैराज पुल के गेट नं. 21-22 के बीच गैप बढ़ने से वाहनों के गुजरने से पुल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.