प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। काशी राजनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में बुधवार की देर रात भगवान जगन्नाथ विश्राम के लिए चले गए। जहां गुरुवार से पंद्रह दिनों तक एकांतवास के दौरान श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की ओर से भगवान को भोग लगाया जाएगा और उनका रुटीन चेकअप भी होगा। इस दौरान हर दिन अलग-अलग भोग के रूप में जल जीरा, हल्दी युक्त दूध, मुरब्बा, काढ़ा, खिचड़ी व चाय आदि पदार्थ शामिल रहेंगे। समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि जब भगवान पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे तो उसके बाद रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...