आगरा, जनवरी 9 -- स्व. देवीराम अग्रवाल स्टेट लेवल फाइव-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी और जूता निर्यातक पूरन डावर तथा हॉकी ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह होंगे। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पोस्टर विमोचन किया गया। आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग में सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हरदोई, इटावा, झांसी, वैजयंती देवी इंटर कालेज, बुलंदशहर, गाजियाबाद और आगरा की टीमें खेलेंगी। महिला वर्ग में बुलंदशहर, अनूपशहर, हरदोई, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और सहारनपुर की टीमें उतरेंगी। संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया कि अंपायर और रेफरी उत्तर प्रदेश हॉकी से नामित हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.