हमीरपुर, अक्टूबर 29 -- मौदहा, संवाददाता। हजरत बाबा निजामी (र.अ.) का 63वां साला उर्स मुबारक का कल बुधवार से आल इंडिया नातिया मुशायरे के साथ शुरू होगा। जो चार दिन तक चलेगा। मुशायरे में देश के अलग-अलग कोनों से प्रसिद्ध शायर अपने कलाम पेश करेंगे। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी (र.अ.) का 63वां सालाना उर्स मुबारक को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां की गई हैं। उर्स एक नवंबर तक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उर्स के पहले दिन कल आस्ताने में शानदार आल इंडिया नातियां मुशायरे का आयोजन होगा। जिसमें शकील आरफी, असद आज़मी, कारी जमशेद जौहर, फैसल मेरठी, शमशेर जहानागंजी, फहीम पेहानवी, काविश रुधौलवीं व मकामी शायर अबरार दानिश मौधवी अपने-अपने कलाम पेश करेंगे। मुशायरे की निजामत कलीम दानिश कानपुरी और सदारत दरगाह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.